Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विहिप व बजरंग दल जलाभिषेक रैली पर पथराव व गोलीबारी करने विरोध में निकली रैली

विहिप व बजरंग दल जलाभिषेक रैली पर पथराव व गोलीबारी करने विरोध में निकली रैली

बीदासर- कस्बे के नोखा रोड़ स्थित भूतनाथ मंदिर से बुधवार को विहिप व बजरंग दल के बैनर तले पिछले दिनों हरियाणा के मेवात क्षेत्र के नूह जिले में हुई घटना के विरोध में मुख्य मार्गो से रैली निकालकर नारेबाजी की और गांधी चौक में पुतला फूंका। विहिप के अध्यक्ष प्रकाश यादव ने बताया कि पिछले दिनों विशेष समुदाय द्वारा विहिप और बजरंग दल द्वारा निकाली जा गई जलाभिषेक रैली पर पथराव व गोलीबारी करने से 5 लोगों की मृत्यु व कुछ लोग घायल होने व गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। जिसके विरोध में रैली निकालकर अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस दौरान विहिप जिला उपध्यक्ष प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, जिला प्रमुख विकाश भार्गव, उपाध्यक्ष विकाश सिंह, मंत्री पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, पवन प्रजापत, संयोजक युवराज सिंह, सहीराम सारण, जितेंद्र यादव, धनराज नाई, जयप्रकाश नामदेव, हुक्मीचंद सिंघी, विमल टेलर, अर्जुन सेन, जयसिंह, अभय पंवार, देवसिंह, विनीत सांखला, पंकज चौहान, सूरज सिंह, अजित राठौड़, उमेद सिंह बीदावत , सोनु सिंह,लखशय शर्मा,जितेंद्र राठौड़ आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग