Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हिंदू संगठनों ने पुतला जलाकर किया नूंह में हुई हिंसा का विरोध, गांधी चौक पर जमकर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

हिंदू संगठनों ने पुतला जलाकर किया नूंह में हुई हिंसा का विरोध, गांधी चौक पर जमकर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

सरदारशहर। शहर के गांधी चौक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं गौ रक्षा दल के संयुक्त तत्वाधान में हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में आतंक का सांकेतिक रूप से पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष शिवदयाल पारीक ने कहा कि आए दिन हिंदुओं के धार्मिक कार्यों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विघ्न बाधा उत्पन्न की जाती है तथा योजना बनाकर पत्थरबाजी की जाती है। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा इसी का परिणाम है। इस प्रकार की हिंसा को किसी भी तरीके से जायज नहीं ठहराया जा सकता और देश ऐसी घटनाओं को सहन नहीं करेगा। प्रशासन को इसमें सख्त कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा आगामी दिनों में हिंदू संगठनों द्वारा देशभर में आंदोलन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व अन्य संगठनों के प्रदर्शन के आह्वान पर मौके पर भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के मंत्री रोहितास सोनी, विक्रम जोशी, हरीकृष्ण पेड़ीवाल, राहुल सोनी, चंद्रप्रकाश सोनी, कुलदीप भार्गव, भोजराज स्वामी, बृजमोहन सोनी, रतन स्वामी, विष्णु भोजक, मुकेश देरासरी, राकेश देरासरी सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग