चुरू
टेंडर करवाने के बाद धरना स्थगित
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

सुजानगढ़ (नि.सं.)। नगरपरिषद कार्यालय के सामने चल रहा दसवें दिन स्थगित हो गया है। आयुक्त नगरपरिषद दिलीप शर्मा ने आश्वासन दिया कि वार्ड पांच में बगीची से लेकर एक सड़क का स्वीकृतिकरण कर टेंडर निकाल दिये गये हैं। बाकी कार्य जिनको लेकर धरना दिया जा रहा है, आगे करवाने के पूरे-पूरे प्रयास किए जायेंगे। इस पर कॉमरेड रामनारायण रूलाणणिया, एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, जगदेव बेड़ा आदि की मौजूदगी में कॉमरेड जगदीश नाथ के धरने को स्थगित किए जाने पर सहमति बनी। इस दौरान लियाकत खान, मोहनलाल मेघवाल, विजयपाल श्योराण सहित अनेक लोगों ने माल्यार्पण कर कॉमरेड जगदीशनाथ का स्वागत किया और धरना स्थगित करवाया।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
