Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विशेष योग्यजन लाभान्वित शिविर में नजर आई अव्यवस्थाओं पर प्रधान प्रतिनिधि ने जताई नाराजगी, शिविर लगाकर किया आमजन को परेशान

विशेष योग्यजन लाभान्वित शिविर में नजर आई अव्यवस्थाओं पर प्रधान प्रतिनिधि ने जताई नाराजगी, शिविर लगाकर किया आमजन को परेशान

सरदारशहर। पंचायत समिति में शुक्रवार को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार बजट घोषणा क्रियान्वयन हेतु विभिन्न योजना अंतर्गत पात्र विशेष योग्यजन को लाभान्वित करने के लिए चिन्हीकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक अवस्थाएं देखने को मिली। कैंप में मानसिक रोग के चिकित्सक नहीं होने के कारण रोगी और उनके परिजन परेशान रहे। इसके अलावा कैंप में सूचना बोर्ड भी नहीं था एवं पूछताछ काउंटर भी नहीं लगाया गया। जिससे कैंप में आने वाले लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। कैंप में उपखंड अधिकारी बिजेंद्र सिंह एवं बीसीएमएचओ डॉ विकास सोनी के उपस्थित नहीं होने पर प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कैंप में अधिकारियों के नहीं होने से काम नहीं हो रहा है। कैंप की मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई। कैंप में डॉक्टर नहीं होने से पीड़ित इधर-उधर भटक रहे हैं और परेशान हो रहे हैं। अगर मुझे कैंप की सूचना दी जाती तो हमारे द्वारा सहयोग किया जाता। उन्होंने कहा कि कैंप में पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई है। कैंप में मनोरोग डॉक्टर नहीं होने के कारण दूरदराज से आये मस्तिष्क रोगी बच्चों के परिजन काफी परेशान होते नजर आये। एईएनटी डॉक्टर के पास बायोमेट्रिक मशीन नहीं होने के कारण वो रोगी की सही तरीके से जांच नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कैंप में नजर आई अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की। कैंप प्रभारी अंकुर जैसनसरिया ने बताया कि हमने सभी डॉक्टरों को सूचना दी थी। लेकिन कुछ डाक्टर नहीं आये हैं तो उसकी उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में मनोरोग चिकित्सक चूरू से आ रहे हैं। हालांकि दोपहर 2 बजे तक कैंप में आए लोग अपना काम करवाने के लिए इधर-उधर घूमते रहे और कैंप में नजर आई अव्यवस्थाओं पर अपनी नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा कि गांव से बड़ी मुश्किल से यहां पर उम्मीद लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण यहां पर जिस काम के लिए आए थे वो काम नहीं हुआ। शिविर में 109 दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर जारी किए गए तथा 31 दिव्यांग जनों को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया। शिविर में विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास, अंकुर जैसलसरिया सहायक लेखाधिकारी, पतराम देवना सहायक प्रोग्रामर, राजूराम कस्वां कनिष्क सहायक आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग