Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला नोडल अधिकारी गौशाला चूरू ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण

जिला नोडल अधिकारी गौशाला चूरू ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण

सरदारशहर। जिला नोडल अधिकारी गौशाला व वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पशुपालन विभाग चूरू के डॉ निरंजन चिरानिया ने शुक्रवार को गौशाला बास स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गौशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल पारीक, मंत्री पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल, चाराघर व स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया साथ ही गो संधारण रजिस्टर एवं टैग रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने गोशाला में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषप्रद बताई। इस दौरान उन्होंने विजिट पंजिका में भी अपने सुझाव लिखें। निरीक्षण के दौरान उनके साथ में डॉ केसरीचंद नाई उप निदेशक पशुपालन विभाग सरदारशहर व डॉ नीतू ढाका पशु चिकित्सा अधिकारी सातडा भी थे। इस दौरान गौशाला के मैनेजर विनोद कुमार पुरोहित, कर्मचारी सुनील कुमार मीणा भी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग