Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हवेली की दीवार ढह , बड़ा हादसा टला 

हवेली की दीवार ढह , बड़ा हादसा टला 


मौके पर पहुंचे पालिका ईओ व थाना प्रभारी

राजलदेसर न्यूज सर्विस । राजलदेसर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी असलम खान ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे बरसात की नमी के कारण दीपक बेगवानी के परिवार की हवेली थी । जो खंडहर स्थिति में बंद पड़ी थी । जिसकी अचानक दीवार ढह गई । गरिमा रही की उस समय कोई व्यक्ति उस रास्ते से आवागमन नहीं कर रहा था नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था किसी को जान माल की भी हानि हो सकती थी । दीवार ढह जाने के कारण मुख्य मार्ग होने के कारण आवागमन बाधित हुआ । सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । पास में ही भोमिया जी महाराज का मंदिर स्थित था वह सुरक्षित रहा । अधिशासी अधिकारी ने कहा कि कस्बे में इस प्रकार के जो खंडहर अवस्था में मकान है उनको चिन्हित कर उनका समाधान किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार का जान माल का नुकसान ना हो । दीवार ढह जाने के कारण पास से गुजर रही । मुख्य मार्ग होने के कारण दीवाने ढह जाने के कारण लोगों को अन्य रास्ते से होकर गुजरना पड़ा जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। विद्युत लाइन फाल्ट होने के कारण करीब आधे घंटे बिजली गुल रही । इस मौके पर थाना प्रभारी रतनलाल मेघवाल मय जाब्ते के साथ मौजूद रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग