Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सभापति ने किया सिवरेज लाईन एवं पम्पिग हाउस का निरीक्षण 

सभापति ने किया सिवरेज लाईन एवं पम्पिग हाउस का निरीक्षण 


चूरू। मौसम विभाग की बरसात को लेकर दी गई यलो चेतावनी को मध्यनजर रखते हुए सभापति पायल सैनी ने शुक्रवार को पार्षदों की टीम के साथ अमृत योजना अन्तर्गत फेस-2 में डाली जा रही सिवरेज लाईन एवं गाजसर गिनाणी के पास निर्माणाधीन पम्पिग स्टेशन का निरीक्षण किया। सभापति पायल सैनी ने बताया कि हालांकि सभी क्षेत्रों में अभी स्थिति सामान्य तथा नियंत्रण में है बावजुद उसके उन्होंने सफाई निरीक्षण सहित बरसात को लेकर पानी निकासी के लिए गठित टीम को अलर्ट कर दिया है और टीम पुरी तैयारी के साथ पानी भराव वाले क्षेत्र पर नजर बनाये हुए है। उन्होने कहा कि आमजन को भी इस प्राकृतिक आपदा के समय नगरपरिषद् और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उन्होने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि सुभाष चैक वाले क्षेत्र में नाले जाम हो जाने अथवा थोडा सा भी पानी जमा हो जाने पर विपक्ष के लोग सहयोग के बजाय धरना प्रदर्शन करने लग जाते है जिससे काम में लग रही टीम को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगातार हो रही बरसात के बावजुद भी गिनाणी का पानी नियंत्रण में है गाजसर के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है टीम लगातार वहां की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जुटी हुई है। इस दौरान उन्होने शनिवार को शहर में निकलने वाले मोहर्रम के रास्ते का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के समुचित समाधान के निर्देश संबंधितों को दिये। इस दौरान नगरपरिषद् सहायक अभियन्ता रवि कुमार रागवानी, कनिष्ठ अभियन्ता सुशील, कार्यवाहक विधुत निरीक्षक राकेश, पार्षद गोकुल शर्मा, कुलदीप तंवर उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग