Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूरा रास्ता जाम हो रहा है। 

पूरा रास्ता जाम हो रहा है। 

राजगढ़ सादुलपुर के पिलानी रोड से बहल की और जाने वाले सड़क मार्ग पर 21 जुलाई की रात्रि को करीब 9-00 बजे से वाहनों का की लंबी कतार लगी हुई है तथा पूरा रास्ता जाम हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में यहां जलदाय विभाग की पाइप लाइन डाली डाली गई थी। उस दौरान कार्य में कथित लापरवाही बरती गई बताते हैं तथा पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों खाइयों को सही तरीके से नहीं पाटा गया। डाली गई पाईप लाईन की खाई में 21 जुलाई की रात्रि को एक ट्रक के टायर धंस गए तथा वह ट्रक निकल नहीं पाया। इसके बाद ट्रकों व अन्य वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है तथा आवागमन ठप पड़ा है।
मोहल्ले वालों से मिली जानकारी के अनुसार इस बारे में राजगढ़ पुलिस तथा जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है मगर अभी तक कोई भी मौके पर पहुंचा नहीं है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग