Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर कल होगा कार्यकर्ता सम्मेलन 

स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर कल होगा कार्यकर्ता सम्मेलन 

तारानगर


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कल रविवार को मुख्य बाजार गढ के आगे सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें तारानगर क्षेत्र से स्थानीय व्यक्ति को ही विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने की मांग रखी जायेगी । इस सम्मेलन का लेकर सैनी धर्मशाला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बुलाई गई प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि आजादी के बाद से लेकर आज तक तारानगर में किसी स्थानीय व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी ने टिकिट नहीं दिया इस विषय को लेकर 23 जुलाई को विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य मुद्दा स्थानीय को टिकिट का ही रहेगा । डॉ शर्मा ने कहा कि आम आदमी, युवा सहित प्रत्येक जाती व वर्ग की यही पीड़ा है, रोष है कि स्थानीय को टिकिट क्यों नहीं, तारानगर के कांग्रेस कार्यकर्ता आजादी के बाद से आज तक इस बात को लेकर भी संघर्ष कर रहे है, उनकी यह मांग आलाकमान तक पहूंचाने का प्रयास किया जायेगा । डॉ. शर्मा ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को लेकर चलने वाली कांग्रेस पार्टी ही है । विकास के मायने केवल निर्माण कार्य करवाने से नहीं होता बल्कि सर्वांगिण विकास भी तारानगर का होना चाहिये जो नहीं हो रहा है । प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महासिंह सिहाग ने बताया कि वर्तमान तारानगर विधायक की कार्यशैली से आम आदमी ठगा व अपमानित महशूस कर रहा है । आम आदमी मुझसे कहा है कि वर्तमान विधायक की जगह कोई स्थानीय व्यक्ति इस पद पर आये व स्थानीय को ही टिकिट मिले ये बात आप आला कमान तक पहूंचाओ । जो विकास की गंगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहाई उस विकास गंगा की धारा तारानगर भी आई लेकिन यहां ये विकास की धारा दलाली, भ्रष्टाचार, कमिशन, उत्पीड़न के नीचे दब के रह गई । सिहाग ने कहा कि विधायक नरेन्द्र बुडानियां की कार्यशैली पर तारानगर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, तारानगर क्षेत्र की आम जनता एक राय से सहमत होकर विधायक बुडानियां को वोट देने में असहमती जता चुके है, सिहाग ने कहा कि आगामी विधानसभा में कांग्रेस सरकार बनाने के लिये तारानगर का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिये स्थानीय उम्मीदवार को टिकिट देना अत्यंत आवश्यक है, सिहाग ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया । इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश सहारण, जिला कंाग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मनीराम व्यास, जयसिंह मेघवाल पूर्व प्रधान पंचायत समिति तारानगर, तहसील कांग्रेस कमेटी आबीसी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष सुमेर सिंह सैनी, पूर्व जिला कोंग्रेस कमेटी सदस्य थानाराम सैनी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ठ महासचिव इदरीस बिसायती, कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष भगवानदास सैन, युवा कांग्रेस तारानगर तहसील उपाध्यक्ष सुरजीत वर्मा, योगेश वर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग