Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

9 अगस्त की निर्णायक लड़ाई के पोस्टर का किया विमोचन

9 अगस्त की निर्णायक लड़ाई के पोस्टर का किया विमोचन


चूरू। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर क्लेक्ट्री के समक्ष 2 जून से जारी महापड़ाव के क्रम में 18 जुलाई को कलक्ट्रेट के पांचों गेट बंद रख जब विरोध प्रदर्शन किया तो इस किसान आंदोलन ने नया इतिहास रच दिया। इसी ऐतिहासिक आन्दोलन के अगले चरण में अब किसान निर्णायक लड़ाई के मूड में आ गए है।
किसान नेताओं ने मंच से घोषणा की थी की अब सरकार हमारे शांति के सब्र के बांध तो़ड चुकी है। इसलिए अब किसान हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेगा और हर हाल में आर पार और निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
खरीफ 2021 का क्लेम क्रॉप कटिंग के आधार पर देने सहित अनेक मांग को लेकर आंदोलन जारी आन्दोलन की आगामी रणनीति पर जिला मंत्री उमराव सिंह ने बताया कि 9 अगस्त के किसानों एकजुटता रैली होगी। जिसमे किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले, किसान नेता राकेश टिकैत और किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमराराम आएंगे।
शुक्रवार को पड़ाव स्थल पर 9 अगस्त के आंदोलन का पोस्टर का विमोचन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग