Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन


चूरू। जोधपुर गैंगरैप प्रकरण को लेकर जयपुर में विरोध प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज व संगीन धाराओं में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के विरोध में चूरू एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि जोधपुर गैंगरैप प्रकरण में षड़यंत्र पूर्वक एबीवीपी कार्यकर्ताओं के नाम जोड़ कर संगठन को बदनाम करने की कोशिस की जा रही है साथ ही जयपुर में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने व संगीन धाराओं में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में नगर मंत्री नीरज चैधरी, जिला संगठन मंत्री मुकेश यादव, नगर सहमंत्री वरुण शर्मा,आदेश पारीक, अभिनव, पीयूष लाटा, सुनील भाकर, आकाश, प्रदीप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग