Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सहकारी बैंक कार्मिकों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना कहा 16वां वेतन समझौता करें लागू

सहकारी बैंक कार्मिकों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना कहा 16वां वेतन समझौता करें लागू


चूरू। सहकारी बैंक कार्मिकों के 54 माह से लंबित 16वां वेतन समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाईज यूनियन एंव ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन यूनिट चूरू द्वारा यूनियन के प्रांतीय महासचिव सूरजभान आमेरा द्वारा किये गए आह्वान पर दी चूरू सेन्ट्रल को ओपरेटिव लि बैंक के प्रधान कार्यालय के सामने बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यूनियन की यूनिट चूरू के ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पूनिया एंव एम्प्लॉयज यूनियन, अध्यक्ष संगीता राठौङ द्वारा बताया गया की इससे पूर्व भी यूनियन की चूरू यूनिट द्वारा काली पट्टी बांध कर विरोध स्वरुप बैंक कार्य संपादित किया गया। इस धरने प्रदर्शन के बाद भी 16वां वेतन समझौता लागू करने की मांग नहीं मानी गई तो फिर 26 जुलाई को शीर्ष बैंक जयपुर पर राज्य की समस्त सहकारी बैंकों द्वारा सामूहिक रूप से धरना दिया जावेगा। इसके साथ ही रजिस्ट्रार कार्यालय सहकारी समितियां राजस्थान जयपुर तक रैली प्रदर्शन कर 16वां वेतन समझौता लागू करने की मांग की जायेगी। इसके बावजूद भी राज्य सरकार एंव बैंक प्रशासन द्वारा अनसुना कर 16 वा वेतन समझौता लागू नहीं किया गया तो फिर राज्यव्यापी सहकारी बैंक द्वारा 14 अगस्त को प्रस्तावित हड़ताल की जावेगी। जिससे सहकारी बैंको के माध्यम से संपादित होने वाली राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग