Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन 

लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन 

सुजानगढ़ (नि.सं.)। अजमेर में आरपीएससी में हुए कथित घोटालों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को निंदनीय बताते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने मोर्चा अध्यक्ष अमित मौसूण के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मौसूण के नेतृत्व में गणेश मंदिर से लेकर उपखंड कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसके बाद सांकेतिक धरना पांच मिनट के लिए देकर उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया और लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद मनोज पारीक, पार्षद हरीओम खोड़, भाजपा नेता कमल दाधीच, गंगाधर लाखन, पार्षद दीनदयाल पारीक, रामावतार मारोठिया, पार्षद पुरूषोतम शर्मा, शिवभगवान चौहान, हिमांशु भाटी, नरेंद्र गुर्जर, मुरली सैन, रविन्द्र पांडे, संदीप कुमार, जुगल शर्मा, खुशीराम चांदरा, हेमंत सांखला, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता विश्वदीपक काछवाल सहित अनेक नेता मौजूद रहे। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सिर पर काला कपड़ा बांधकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग