Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसानों ने कलेक्ट्रेट के पांचों गेट बंद करवाकर किया प्रदर्शन आरएसी के जवान सहित पुलिस जाप्ता रहा मौजूद आमजन को करना पड़ा परेशानी का सामना

किसानों ने कलेक्ट्रेट के पांचों गेट बंद करवाकर किया प्रदर्शन आरएसी के जवान सहित पुलिस जाप्ता रहा मौजूद आमजन को करना पड़ा परेशानी का सामना


चूरू। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के आगे किसानों का महापड़ाव 46वें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के पांचों मुख्य गेट को बंद कर घेराव किया। इस दौरान किसान कलेक्ट्रेट के सभी दरवाजों के आगे धरने पर बैठ गए तथा नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों का आवागमन बंद हो गया। कलेक्ट्रेट के अंदर के लोग अंदर एवं बाहर वाले बाहर ही अटक कर रह गए। सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मल प्रजापत ने बताया कि किसान फसल बीमा क्लेम व क्रॉप कटिंग की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रजापत ने बताया कि किसान पिछले 46 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आज तक सरकार ने हमारी मांगे पूरी नहीं की है और न ही सरकार ने हमारी मांगों के लिए कोई सकारात्मक जवाब दिया है। किसानों धरनास्थल पर ही टैंट लगाकर यहीं पर सो रहे है, धरना स्थल पर खाना बनाकर खाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक हम लोग यहीं पर ही बैठे रहेंगे। किसान सभा के पदाधिकारियों ने जयपुर जाकर कृषि सचिव से भी बात की, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। अब सरकार हमारी बातें नहीं मान रही है। इसलिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर चक्का जाम किया है। किसानों ने कलेक्ट्रेट के पांच दरवाजो को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर शहर पुलिस सहित व आरएससी सहित जिले की पुलिस तैनात रही।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग