Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसान सभा की तहसील कमेटी की बैठक आयोजित

किसान सभा की तहसील कमेटी की बैठक आयोजित

तारानगर

तारानगर के किसान मजदूर भवन में पूर्णाराम सरावग की अध्यक्षता में अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की बैठक हुई इसमें राज्य कमेटी सदस्य निर्मल कुमार ने संबोधित करते हुए बताया कि 18 जुलाई को कलेक्ट्री ठप को लेकर गांव-गांव में तैयारी करेंगे और 2 जून से चूरु कलेक्ट्री पर चल रहें महापड़ाव को लेकर संवाद किया उन्होंने बताया चूरू जिला बिरानी होने के बावजूद क्रॉप कटिंग नहरी क्षेत्र में हो रही है क्रॉप कटिंग बिरानी में ही हो इसके लिए सभी किसानों को एकजुट होना पड़ेगा इसी तरह रामस्वरूप सहारण, अशोक शर्मा, बाबूलाल दर्जी, चिमनाराम पांडर, रमेश कसवा , महावीर जांगिड़, सुनील पारिक, अशोक शर्मा, बिशन सिंह, किशन शर्मा, शिव कुमार बलौदा, एसएफआई के जिलाध्यक्ष नितेश उपाध्याय, मुकेश शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग