Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि विज्ञान केंद्र में 58 प्रगतिशिल किसानों को किया जागरूक, आईसीएआर के 95 वे स्थापना दिवस पर हुआ था आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र में 58 प्रगतिशिल किसानों को किया जागरूक, आईसीएआर के 95 वे स्थापना दिवस पर हुआ था आयोजन

सरदारशहर। शहर के कृषि विज्ञान केंद्र गांधी विद्या मंदिर द्वारा संस्थान में आईसीएआर के 95 वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 58 प्रगतिशिल किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान आईसीएआर संस्थान की ओर से किसानों के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी साझा की गई तथा पशुपालन व फसलों से संबंधित नई तकनीकों को अपनाने हेतु किसानों को संबोधित किया गया। केवीके के मुख्य डॉ वीके सैनी ने प्रगतिशिल किसानों ने कहा कि वर्तमान में गतिविधियों में जागरूक होना जरूरी है। इसी प्रकार विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं रोजगारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। इस दौरान तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को अनेक तरह की जानकारी दी गई। इसी प्रकार प्रशिक्षण में डॉ मुकेश शर्मा, हरफुल सारण, डॉ हरीश रछौया, डॉ रमन जोधा आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरफूल सारण ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग