Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय नेताओं से मिले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य तनवीर खान 

राष्ट्रीय नेताओं से मिले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य तनवीर खान 


चूरू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑल इंडिया कांग्रेस के सदस्य व ओबीसी राष्ट्रीय सयोंजक तनवीर खान ने नई दिल्ली ऑल इंडिया कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे औऱ कांग्रेस के नेताओ से मुलाकात की।
खान ने पार्टी संगठन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े का स्वागत किया औऱ संगठन गतिविधियों की जानकारी दी। खान ने विभिन्न योजनाओं और संगठन से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की और कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बेहतरीन कार्य और एक से बढ़कर एक कार्यों से जोरदार माहौल बना हुआ है। केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई से त्रास्त लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। राज्य सरकार ने महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से यह साबित कर दिया है कि उसकी नजर आमजन की समस्याओं पर है तथा सरकार लोगों को राहत देना चाहती है। इन कैंपों में उमड़ रही भीड़ इस बात का सबूत है कि लोग राजस्थान सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह की एंटीइन्कमबैंसी का कोई माहौल नहीं है और सरकार के रिपीट होने की पूरी संभावना है। राज्य सरकार की ओर से लागू की गई ओल्ड पेंशन योजना और कर्मचारियों को दी गई दूसरी राहतों से कर्मचारी वर्ग में उत्साह का माहौल है। इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय सदस्य खान के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी मुलाकात कर स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग