Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इन्द्रराज खींचड के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर गौशाला में दवाएं व सर्जीकल सामग्री प्रदान की

इन्द्रराज खींचड के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर गौशाला में दवाएं व सर्जीकल सामग्री प्रदान की


चूरू। देवकिशन स्मृति सेवा समिति रतनगढ़ द्वारा समिति के वरिष्ठ संरक्षक इन्द्रराज खींचड के चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत होने पर रविवार को श्री कृष्ण पींजरापोल गौशाला व चिकित्सालय में घायल व दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की समुचित चिकित्सा हेतु 51000/- रुपये की दवाईयां व सर्जीकल सामग्री प्रदान की गयी। गौशाला समिति के मुरारीलाल पारीक, सांवरमल पारीक व अन्य सदस्यों ने दुपट्टा व कंठहार पहनाकर इन्द्रराज खींचड का स्वागत अभिनंदन किया व शुभकामनाएं दीं तथा गौमाता के उपचार हेतु जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए समिति सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया। समिति के उपाध्यक्ष सीताराम जांगिड़ ने बताया कि गौवंश के समुचित उपचार के लिए दवाईयां व सर्जीकल सामग्री समय-समय पर उपलब्ध करवाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ संरक्षक इन्दराज खींचड, देवेन्द्र कुमार यादव, सीताराम दाधीच, सीताराम जांगिड़,नरोत्तम लाल सोनी, राधेश्याम पारीक, अनूप जोशी, वैध लक्ष्मी नारायण शर्मा, रणजीत सिंह चौधरी, रामचन्द्र शर्मा, एडवोकेट प्रकाश मारू , राकेश सोनी, राम रतन प्रजापत, व गौशाला परिवार के मुरारीलाल पारीक सांवरमल पारीक, अशोक रांकावत, रामप्रसाद प्रजापत, ललित सराफ, महेश सांगानेरिया,नन्द लाल पारीक रामअवतार सेवदा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग