Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अशोक स्तंभ से शहर में आने वाली 25 फीट सड़क जर्जर, लोगों को हो रही हैं परेशानी, नगरपरिषद व पीडब्लूडी विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश

अशोक स्तंभ से शहर में आने वाली 25 फीट सड़क जर्जर, लोगों को हो रही हैं परेशानी, नगरपरिषद व पीडब्लूडी विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश

सरदारशहर। शहर के कच्चा बस स्टेंड से अशोक स्तंभ तक पूरी सड़क नई बन चुकी है। लेकिन मात्र 25 फीट सड़क नहीं बनने से पूरी बनी हुई सड़क पर पानी फिर रहा है। अगर यहां पर पीडब्लूडी विभाग या नगरपरिषद के द्वारा मात्र 25 फीट के दायरे में सड़क का निर्माण हो जाए तो शानदार सड़क बन जायेगी। इन गड्डो में हर रोज वाहन चालक गिर रहे है। इसके बाद भी कोई सुनवाई तक नहीं हो रही है। ऐसे में ऑटो चालक मनीराम ने बताया कि पांच -सात दिनों के अंदर अगर इस सड़क को सही नहीं करवाया जाता है तो बड़ी संख्या लोग पीडब्लूडी विभाग व नगरपरिषद के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। यह गड्डे सर्राफ परिवार के द्वारा प्रवेश द्वार बनाए हुए है वहां पर पड़े हुए है। बार-बार अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके कारण मजबूर होकर आमजन को आंदोलन करने का कदम उठाना पड़ेगा। नगरपरिषद के सभापति राजकरण चौधरी ने बताया कि अभी जल्द कार्य शुरू करवाया जायेगा। इसके बारे में आज संबधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए जल्द समाधान करवाया जायेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग