Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले की मांग को लेकर विधायक आवास के पास प्रदर्शन

जिले की मांग को लेकर विधायक आवास के पास प्रदर्शन


सुजानगढ़ (नि स)।
सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के आवास के पास स्थित गोगामेड़ी पर सुजला क्षेत्र को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर शाम को प्रदर्शन किया गया। सुजला महासत्याग्रह के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान गोगामेड़ी के सामने सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विजयपाल श्योराण ने कहा कि सरकार ने जिला नहीं बनाकर लाखों लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ किया है, इसलिए वोट की चोट से सरकार को सबक सिखाया जाएगा। करीब दो घंटे तक आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सभी पार्टियां जिले के मुद्दे पर जनता के साथ खुल्लमखुल्ला खड़े होने से कतराती है, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण बात है। वक्ताओ ने कहा कि बस स्टैंड से लेकर गांधी चौक तक महिलाओं के लिए पेशाबघर नहीं है, ये काफी दुर्भगायपूर्ण है। इस अवसर पर किशोरदास स्वामी, तिलोकचंद मेघवाल, श्रीराम भामा सहित अनेक लोगों ने विचार प्रकट किए और जिले की मांग को बुलंद किया। इस दौरान नारेबाजी की गई और विधायक आवास के पास जिले की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। एहतियात के तौर पर पुलिस जाप्ता विधायक आवास के बाहर तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान पार्षद रामनिवास बुगालिया, हिमांशु भाटी, नरेंद्र गुर्जर, रविंद्र पांडे, मदनलाल फौजी, रणसिंह श्योराण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग