Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने निकाली शिक्षा बचाओ पदयात्रा

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने निकाली शिक्षा बचाओ पदयात्रा


सुजानगढ़ (नि.सं.)। राजस्थान शिक्षण संघ (राष्ट्रीय) की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से सुजानगढ़ उपशाखा द्वारा ’शिक्षा बचाओ पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। शिक्षकों को समस्त प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने की मांग के साथ राजकीय पीसीबी स्कूल से लेकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क तक पदयात्रा निकली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों को ल लेकर नारेबाजी भी की। संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वरलाल खीचड़ ने बताया कि पदयात्रा में 11 सूत्री मांगो हेतु प्रदर्शन किया गया है। पदयात्रा में उपशाखा अध्यक्ष अब्दुल सत्तार पड़िहार, दाऊलाल त्रिवेदी, सांवरमल भोजक, रंजन अत्रि, मनोज शर्मा, रणजीत सिंह, धर्मसिंह मीणा, रामावतार शर्मा, शिवभगवान रूहेला, केशरी सिंह, मदनलाल गुर्जर, जीवणदान, धनराज सिंगोदिया, भागीरथ गोदारा, गोविन्दराम, अशोक अत्रि, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग