Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पशुपालकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, ग्रामीणों को किया जागरूक

पशुपालकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, ग्रामीणों को किया जागरूक

सरदारशहर। शहर के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत भेड़ बकरियों के स्वास्थ्य प्रबंधन पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ वीके सैनी ने कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया। पशु पालन विशेषज्ञ श्याम बिहारी व्यास ने भेड़ बकरियों के अंतः एवं बाह्य परजीवियों की रोकथाम और राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना व भेड़ बकरियों के संतुलित आहार बनाने का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रभारी पशु चिकित्सा केंद्र बुकनसर छोटा ख्यालीराम सांडेला ने भेड़ बकरियों के विभिन्न संक्रामक रोग व रोकथाम हेतु टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र पर विभिन क्रिया कलापों जैसे नेपियर, घास उत्पादन, इकाई, अजोला उत्पादन इकाई व डेयरी इकाई का भ्रमण करवाया। इस प्रशिक्षण में गांव राजासर बीकान व उडसर लोडेरा के 23 पशुपालकों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर शंकर लाल, जगदीश प्रसाद, लीलाधर, ताराचंद, भगवानाराम, बृजलाल, नोपा देवी, इंद्रा देवी, गौरा देवी आदि पशुपालक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग