Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगरपरिषद क्षेत्र में बनेंगी 60 सड़कें, सीएम ने किया शिलान्यास 

नगरपरिषद क्षेत्र में बनेंगी 60 सड़कें, सीएम ने किया शिलान्यास 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। नगरपरिषद क्षेत्र में करीब दस करोड़ रूपये की लागत से 60 सड़कों के कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल रूप से कर दिया है। सभापति निलोफर गौरी ने बताया कि इससे शहर में सड़कों का जाल सा बिछ जायेगा और काफी सारी सड़कें आने वाले करीब एक साल के समय में बनने जा रही है, ताकि सुजानगढ़ को अत्याधुनिक शहर बनाया जा सके। सभापति निलोफर गौरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधायक मनोज मेघवाल का इन विकास कार्यों के लिए आभार जताया है।
उप सभापति अमित मारोठिया ने बताया कि विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व सुजानगढ़ क्षेत्र विकास की नई उंचाईयों को छू रहा है। वहीं नगरपरिषद स्थित मास्टर भंवरलाल मेघवाल सभागार में सीएम अशोक गहलोत का वर्चुअल कार्यक्रम हुआ, जिसमें उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया, कांग्रेस नेता मोहम्म्मद ईदरीश गौरी, पीडबल्यूडी के सहायक अभियंता नंदलाल मुवाल, जेईएन रामचंद्र चौधरी, मनरूप सैनी, संवेदक किशोर सैन, पार्षद सिराज खान कायमखानी, मनोज कुमार मितल, अमजद खान कायमखानी, आसिफ अली चौहान, लालचंद बैदी, सौरभ पीपलवा, हितेष जाखड़, शकूर शब्जीफरोश, मदन सोनी, फारूक भूट्टा, रफीक फतनाण, सहायक अभियंता विक्रम जोरवाल, राजकुमार इंदोरिया, इरशाद गौरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रसारण सभी लोगों ने एलईडी पर देखा और सीएम के शिलान्यास करने पर सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। सभापति ने बताया कि इसमें मुख्य रूप से राजकीय पीसीबी स्कूल से लेकर भोजलाई चौराहे तक की सबसे बड़ी सड़क को शामिल किया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग