Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

झूलते विद्युत तार दे रहे हादसों को आमंत्रण

झूलते विद्युत तार दे रहे हादसों को आमंत्रण


सुजानगढ़ (नि.सं.)। निकटवर्ती डूंगर बालाजी घाटी का क्षेत्र इन दिनों झूलते विद्युत तारों की समस्या से परेशान है। आस-पास के निवासियों ने बताया कि झूलते विद्युत तार कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता हैं। सुजानगढ से बिदासर जाने वाली रोड़ पर आये दिन ये वाक्या सामने आ रहा है, विद्युत तार नीचे होने के कारण ओवर लोडिंग वाहनों के तार टच होते हैं और वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार का वाकया आज उस वक्त सामने आया जब सवारियों से भरी एक बस के परिचालक को अपनी चप्पल से तार को उपर कर नीचे से बच को निकालना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवाते हुए विद्युत तार उंचे करवाये जावें, ताकि यहां पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना का अंदेशा नहीं रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग