Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि खरीद केंद्र पर 1350 किसानों के टोकनों की हुई तुलाई, 982 किसानों के खातों में 17.27 करोड़ रूपए भेजे, 24 जुलाई तुलाई की अंतिम तारीख, किसानों ने धीमी गति से तुलाई करने का लगाया आरोप

कृषि खरीद केंद्र पर 1350 किसानों के टोकनों की हुई तुलाई, 982 किसानों के खातों में 17.27 करोड़ रूपए भेजे, 24 जुलाई तुलाई की अंतिम तारीख, किसानों ने धीमी गति से तुलाई करने का लगाया आरोप



सरदारशहर। कृषि उपज मंडी में चल रही समर्थन मूल्य पर सरसों, चने की तुलाई 14 जुलाई तक 982 किसानों ने 43 हजार 500 क्विंटल सरसों की तुलाई करवा चुके है। जबकि चने के सभी टॉकनों की तुलाई हो चुकी है। खरीद केंद्र पर तुलवाई करवाने वाले 982 किसानों के खातों में 17.27 करोड़ रूपए खातों में डाल दिए गए है। पैंडिग भुगतान के लिए समिति के चेयरमैन लालचंद छीरंग ने सहकारिता मंत्री व विभाग की एमडी को जल्द भुगतान करने के लिए पत्र लिखा है। उम्मीद लगाई जा रही है एक सप्ताह के अंदर-अंदर भुगतान किसानों के खातों में डाल दिया जायेगा। समिति के चेयरमैन लालचंद छीरंग ने बताया कि अभी तक सरसों व चने के 2474 किसानों ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 1350 किसानों का माल तोल दिया गया है। जबकि 1124 पैडिंग किसानों के माल की तुलाई 24 जूलाई से पहले-पहले करनी होगी। अगर इतने समय में तुलाई नहीं हो पाती है तो वंचित रह सकते है।

किसानों ने धीमी गति से तुलाई करने का लगाया आरोप

सरदारशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर धीमी गति से सरसों की तुलवाई करवाने का किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार व मुख्य व्यवस्थापक की लापरवाही के कारण धीमी गति से केंद्र पर तुलाई चल रही है। जिसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनसे पहले केंद्र पर समय पर बारदाना उपलब्ध नहीं होने से किसानों को कई दिनों तक खरीद केंद्र बंद होने पर का इंतजार करना पड़ा। हालांकि यह केंद्र हमेशा ही विवादित रहा है। इस खरीद केंद्र पर भष्ट्राचार करने का कई बार आरोप लगे है।

बाजार भाव से 1000 से 1500 रूपए मिलते है ज्यादा दाम

समर्थन मूल्य पर चल रही खरीद केंद्र पर सरसों व चने में बाजार भाव से 1000 से 1500 रूपए ज्यादा दाम प्रति क्विंटल पर मिल रहे है। वर्तमान में सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपये और चने के लिए 5335 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि बाजार में सरसों के दाम 3500 से 4200 रूपए व चने के 3900 से 4500 रूपए तक प्रति क्विंटल के भाव चल रहे है। इसलिए किसानों की रूचि खरीद केंद्र पर की तरफ बढ रही है। खरीद केंद्र पर सरसों व चने की 25 क्विंटल से बढाकर 40 क्विंटल तक कर दी है। इसके बाद किसान खुश नजर आ रहे है

इस टोल फ्री नंबर 18001806001 पर संपर्क करें किसान

सरदारशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक प्रमोद शर्मा ने बताया कि निर्धारित केंद्रों पर सरसों 5450 रुपये और चना 5335 रुपये के समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदा जा रहा है। किसान तुलाई के समय किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उपज को तय एफएक्यू मापदंडों के अनुसार तैयार कर लाएं। किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, उपज के बेचान और भुगतान आदि के संबंध किसी प्रकार की समस्या हो तो टोल फ्री नंबर 18001806001 पर फोन कर समस्या का समाधान करवा सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग