सरदारशहर। शहर के वार्ड 2 की एक गली में सड़क बनाने की मांग को लेकर वार्ड के लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वार्ड के लोगों ने बताया कि भारत आज चंद्रमा पर जाने की बात करता है। लेकिन धरातल पर कुछ इलाके आज भी ऐसे हैं जो विकास की बाट जो रहे हैं। ऐसा ही मामला हमारे वार्ड की एक गली का है। जिसमें आज तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया। जिससे गली के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह गली आज भी नगर परिषद के विकास का इंतजार कर रही है। गली लोगों द्वारा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा, नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी व संबंधित अधिकारियों सहित सभी को अवगत करवा दिया गया। लेकिन राजनीतिक के कारण वार्ड की इस गली की सड़क का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। गली में बड़े-बड़े गड्ढे होने से गली का आवागमन पूरी तरह बंद रहता है। स्कूली बच्चों का वाहन व अन्य वाहन इस गली से नहीं जा सकते हैं। हमारी मांग है कि इस गली में नगर परिषद सड़क बनाकर गली के लोगों को राहत दे अन्यथा नगर परिषद के आगे धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। वार्ड 2 के पार्षद के नेतृत्व में वार्ड के लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद रमेश पापटान, दल्ला राम प्रजापत, सांवरमल माली, पंडित कैलाश चौमाल, शंकर लाल शर्मा, उमेश कुमार, मनोज दान, पवन वर्मा, गुलाबदास, गोपाल प्रजापत आदि ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क बनाने की मांग की हैं।
चुरू
गली में सड़क नहीं बनने से परेशान वार्ड के लोगों ने किया प्रदर्शन, गली में सड़क बनाने की की मांग, नगर परिषद के आगे धरना देने की दी चेतावनी


