Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा यूवा मोर्चा ने किया युवा आक्रोश महा घेराव का पोस्टर विमोचन 

भाजपा यूवा मोर्चा ने किया युवा आक्रोश महा घेराव का पोस्टर विमोचन 


चूरू। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा आक्रोश महा घेराव का पोस्टर विमोचन किया गया व साथ ही चूरु दक्षिण व उत्तर मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एम.गोपाल बालाण ने बताया 18 जुलाई को पिछले साढ़े चार साल के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुवे लगातार पेपर लीक प्रकरणों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा। आज प्रदेश के सभी युवाओं के मन में एक सवाल है पेपर लीक के मुख्य आरोपियों को आखिर को गिरफ्तार किया जा रहा है। 18 जुलाई को चूरु के सभी विधानसभाओं से सैंकड़ों की संख्या में युवा प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस दौरान पोस्टर विमोचन में जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण, जिला महामंत्री कपिल रक्षक, मंडल अध्यक्ष पवन चांवरिया, उत्तर मंडल प्रभारी शक्ति राठौड़, जिला मंत्री जयपाल सिंह टकनेत, मंडल महामंत्री मुकेश सैनी ने किया साथ ही कार्यशाल में अभिनव शर्मा, नितिन हटवाल, शशांक शर्मा, सुरेश बालाण, विनय वाल्मिकी, आईटी संयोजक मोनू शर्मा, परमेश्वर वाल्मिकी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग