Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियासर घडसोतान के बंद पड़े मकान में चोरी करने घुसे जम्मू कश्मीर से आए पांचों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियासर घडसोतान के बंद पड़े मकान में चोरी करने घुसे जम्मू कश्मीर से आए पांचों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरदारशहर निकटवर्ती गांव हरियासर घडसोतान में शुक्रवार रात्रि को जम्मू कश्मीर के पांच बदमाशों ने एक बन्द मकान के ताले तौड़ दिए। जब ग्रामीणों को बदमाशों के बंद पड़े घर में घुसने की भनक लग गई। तब ग्रामीणों ने शोर मचाया तो मौके से बदमाश भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को खेतों में लगभग 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया। वही चार अन्य बदमाश भागने में सफल हो गए। थानाधिकारी सतपाल बिश्रोई ने तुरंत टीम बनाकर चोरों की तलाशी में जुट गए। एएसआई हिम्मत सिंह ने सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के गांव दमान चिलोक निवासी मोहम्मद शाहनवाज उर्फ चंगरू मीर, सुजल चिलोक निवासी कामरान शेख, डोडला निवासी मो.अब्बास व मोहम्मद रफीक उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। वही घटना के दौरान कोटी निवासी मुजफर हुसैन को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। पुछताछ में सामने आया कि उक्त लोग जम्मू कश्मीर से कार में सवार होकर हैदराबाद मजदूरी करने जा रहे थे। पांचों नशे के आदि थे। जो हरियासर गांव में चोरी करने की नियत से घर में घुसकर ताले तौड़ लिए। जिसकी भनक ग्रामीणों को लग से चोरी को अंजाम नहीं दे सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग