Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रफीक मंडेलिया को पीसीसी उपाध्यक्ष बनाए जाने कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई की आतिशबाजी

रफीक मंडेलिया को पीसीसी उपाध्यक्ष बनाए जाने कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई की आतिशबाजी


चूरू। लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को उनके समर्थकों ने शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाऊस चूरू में खुशी का इजहार किया। इस मौके पर उनके समर्थकों ने शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताई और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सभापति पायल सैनी ने कहा कि लोकप्रिय नेता रफीक मंडेलिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर कांग्रेस आलाकमान ने जन भावनाओं का सम्मान किया है। मंडेलिया के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा तथा आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार फिर रिपीट होगी।
इस दौरान पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण बालाण, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धमेन्द्र बुडानिया, खालीद कुरेशी, असलम खान मोयल, अजीज खां, आसिफ निर्वाण, रामेश्वर नायक, तोफिक खान, नोमान सयैद, अनीस खान, मो. सलीम गौरी, लोकेश सैनी, बनवारी बालाण, जमील खिलजी, तारिक नागौरी, अली मो भाटी, प्रवीण शर्मा, संजय भाटी, कृष्ण सुन्डा, डूंगरसिह उंटवालिया, मो. नदीम, सोयब खान, नवाब खां हवलदार, सचीन सैनी, शंकर डाबला, मोसीम खान, महबुब कुरेशी, युसुफ कुरेशी, जावेद कुरेशी, दशरथ सिंह, इब्राहिम खां, जंगशेर खां, रामचन्द्र बुंटिया, हरिराम पुनिया, जयचन्द दईया, नवाब अली खां, आदील भलीम, हेमन्त सैनी, आबिद जाबासरिया, बबलू खिलजी, अब्दुर सतार, अब्दुल हक इस्माईल खान, जुगल जांगिड, सदीक लीलगर, उस्मान लुहार, मजीद खां रतननगर, आसिफ रतननगर, जोजो, सतार कुरेशीसहित सैकडो कार्यकर्ता मौजुद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विमल शर्मा ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग