Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मौहल्ला धाणकान में बरसाती पानी भरने से घरों में पानी ने लोगों को घर से बाहर निकलने को किया मजबूर 

मौहल्ला धाणकान में बरसाती पानी भरने से घरों में पानी ने लोगों को घर से बाहर निकलने को किया मजबूर 


सादुलपुर,। चाँदगोठी गाँव में अतिवृष्टी के कारण मौहल्ला धाणकान में बरसाती पानी भरने से घरों में पानी ने लोगों को घर से बाहर निकलने को मजबूर कर दिया है। वहीं इसी मामले को लेकर सादुलपुर विधायक डॉ. कृष्णा पूनियां एवं प्रशासन ने महेन्द्र लुगरिया को मौका निरीक्षण के लिए अधिकृत किया। जिसके बाद महेन्द्र लुगरियां समाज के गणमान्य होने के कारण चाँदगोठी पहुंचे और समाज के लोगों से मिले तथा विचार विमर्श कर आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द विधायका से वार्ता कर पीडि़त प परिवारों की मदद की जायेगी तथा पानी निकासी के लिए स्थाई व्यवस्था करवाई जायेगी। इसी के साथ चाँदगोठी के सरपंच व पटवारी से भी वार्ता की गई। जिसमें पटवारी ने बताया कि हमने जगह चिन्हित कर ली है, तथा एक बार पानी की निकासी के लिए अस्थाई व्यवस्था की गई है जल्द ही आदेश मिलने पर पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था करवा दी जायेगी। इस अवसर पर समाज के गणमान्यजन विनोद बागड़ी, रामकुमार डाबला, बीरसिंह मोडवासी भी पीडि़त लोगों की कुशलक्षेप पूछने के लिए लुगरिया के साथ रहे।
फोटो-06 चाँदगोठी गाँव में अतिवृष्टि के कारण मोहल्ला धाणकान में पानी भरने से क्षतीग्रस्त मकानों का निरीक्षण करने पहुँचे समाज के गणमान्यजन महेन्द्र लुगरिया, विनोद बागड़ी

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग