Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एबीवीपी चूरू नगर कार्यकारिणी गठित, लाटा अध्यक्ष नीरज बने नगर मंत्री 

एबीवीपी चूरू नगर कार्यकारिणी गठित, लाटा अध्यक्ष नीरज बने नगर मंत्री 


चूरू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चूरू की ओर से विद्यार्थी परिषद के 75वें स्थापना दिवस पर दादू भवन मे आयोजित नगर अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं ने व्यापक विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम कि शुरूआत जिला संयोजक लक्ष्मण प्रजापत, जिला महाविद्यालय कार्य संयोजक ऋषिराज राठौड़, जिला संगठन मंत्री मुकेश यादव, नगर मंत्री नीरज चौधरी ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर की। अभ्यास वर्ग में जिला संगठन मंत्री मुकेश यादव ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास और विकास की पृष्ठभूमि को रेखांकित किया।
अंतिम सत्र मे जिला संयोजक लक्ष्मण प्रजापत ने विद्यार्थी परिषद कि कार्यकारिणी कि घोषणा की। जिसमे नगर अध्यक्ष रविन्द्र लाटा, नगर मंत्री नीरज चौधरी, सहमंत्री निकिता सर्वा, वरुण शर्मा, संतोष मेघवाल, अभिषेक सैन, कृष सोनी, नगर कार्यालय मंत्री मुकेश मेघवाल, नगर छात्रावास संयोजक सुनील मेघवाल, सह संयोजक खेमचंद, नगर एसएफडी संयोजक देवांग शर्मा, सहसंयोजक आदेश पारीक, नगर एसएफएस संयोजक गंगाधर चावला, नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक प्रियंका सर्वा, नगर सोशल मिडिया संयोजक मंगल सिंह, नगर कार्यकारणी सदस्य पीयूष शर्मा व राधेश्याम को बनाया गया। इसके बाद रैली के रूप मे कार्यकर्ता गढ़ चौराहे पहुंचें जहां जमकर नारेबाजी की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग