Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरदारशहर में गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष राठौड़ रहे निशाने पर

सरदारशहर में गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष राठौड़ रहे निशाने पर

सरदारशहर। शहर के कच्चा बस स्टैंड स्थित कम्मा गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन व पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीसीसी सदस्य ताराचंद सारण के जन्म दिवस के उपलक्ष में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने की। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। डोटासरा के निशाने पर राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रहे। राठौड़ का नाम लेकर कई बार डोटासरा राठौड़ पर हमला करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राठौड़ झूठ बोलने वाले नेता है। राजस्थान में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता राठौड़ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने का काम करती है। जबकि कांग्रेस ने विकास करके दिखाया है। उन्होने कहा कि इस बार राजस्थान में दुबारा कांग्रेस रिपीट हो रही है। उन्होनें कहा कांग्रेस इस बार जीतने वाले को टिकट देगी। यह जरूरी नहीं कि सीटिंग एमएलए को ही टिकट मिले। उन्होने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस बहुत सख्ती से चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी उस चेहरे पर मोहर लगाएगी जो जिताऊ हो और 36 कोम को साथ लेकर चले। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा का नहीं पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। इसी प्रकार नगरपरिषद के सभापति राजकरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राज में नगरपालिका के द्वारा सरदारशहर में इतिहासिक कार्य हुए है। जो आमजनता के सामने नजर आ रहे है। 40 वर्षो से बदहाल स्थिति में कच्चा बस स्टैंड था उसको बदलने का कार्य कांग्रेस की नजर पालिका ने किया है। अब आने वाले समय में सरदारशहर को और बदलना है। कार्यक्रम को नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी, कांग्रेस नेता ईसराम डूडी, ताराचंद सारण, शिवभगवान सैनी, भीकम सिंह राठौड़, कांग्रेस नेता फुसाराम गोदारा, मंडी चेयरमैन इंद्राज सारण, मानखा चायल, बालेखा चायल, पूर्व सरपंच मनफूल टांडी, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल बागड़वा, लालचंद छींरग, बालेखा चायल, सतपाल मेघवाल सहित कई कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन इंद्राज सारण ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग