Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बारिश के बाद पूरा शहर जलमगन ।

बारिश के बाद पूरा शहर जलमगन ।

रतनगढ़। कस्बे मे रविवार रात को हुई बारिश के बाद आमजन को गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी ओर बाजार के व्यापारियों को दुकानों मे पानी भर जाने से काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। शहर के मुख्य मार्गो मे रेलवे स्टेशन रोड़ जहां पर स्कूल और हॉस्पिटल मे जलभराव से आवागमन बाधित हो गया । सड़कों की जो हालत हुई है उसने शहर की सूरत ही बिगाड़ के रख दी है। शहर में ऐसी कोई सड़क नहीं बची जो उधड़ी ना हो। जगह जगह पानी भर जाने से वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोग भी परेशान हैं। कई क्षेत्रों में तो स्थिति गंभीर होने के कारण पैदल आवागमन में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदारों को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। परमाना ताल, रेलवे स्टेशन रोड़, चौथा पुलिया से जयपुर बीकानेर हाईवे रोड़, पोस्ट ऑफिस, आदि इलाकों की सड़कें खस्ताहाल हैं और जलभराव की वजह से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी होती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग