Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चिकित्सा व्यवस्था हो भ्रष्टाचार मुक्त: बाबूलाल कुलदीप

चिकित्सा व्यवस्था हो भ्रष्टाचार मुक्त: बाबूलाल कुलदीप


सुजानगढ़ (नि.सं.)। आरएलपी नेता बाबूलाल कुलदीप ने कहा है कि वर्तमान समय में शहर की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। कुलदीप ने कहा कि हाल ही में महिला सिक्योरिटी गार्ड ने भष्टाचार का भंड़ाफोड़ किया था, जिसके बाद उसे हटा दिया गया। जाहिर सी बात है कि नेताओं को भ्रष्टाचारियों से प्रेम है, नहीं तो भ्रष्टाचार उजागर करने वाली महिला गार्ड को हटाया नहीं जाता। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विधायक को गुमराह कर रहे हैं, जिसके कारण जनता परेशान होती है। जबकि विधायक को खुद आम जनता की तरह निरीक्षण करने चाहिए कि जनता किस प्रकार परेशान हो रही है। कुलदीप ने कहा कि दो तीन चिकित्सक पूरी राजनीति करते हैं, ऐसे लोगों को यहां से स्थानान्तरित किए जाने की आवश्यकता है। बाबूलाल कुलदीप ने बताया कि केवल चंद लोग विधायक के इर्द-गिर्द रहते हैं, जिसके कारण सच्चाई विधायक तक पहुंचती ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बगड़िया अस्पताल में सोनेग्राफी नहीं चलती, महिलाओं की ईसीजी करने के लिए महिला स्टाफ उपलब्ध नहीं होता है। ऐसी व्यवस्था से जनता परेशान है और आने वाले चुनावों में आरएलपी को जनता वोट देकर भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग