Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसानों ने खाली पींपे बजाकर कलक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को जगाया 18 जुलाई को करेंगे कलेक्ट्री ठप

किसानों ने खाली पींपे बजाकर कलक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को जगाया 18 जुलाई को करेंगे कलेक्ट्री ठप


चूरू। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में 2 जून से जिला कलक्ट्रेट के समक्ष खरीफ 2021 का बकाया बीमा क्लेम सहित अनेक मांगों को लेकर चल रहे महापड़ाव के 35वें दिन किसानों ने शासन प्रशासन की चुप्पी तोड़ने के लिए अनुठा विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने रात को कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के आवास के आगे पींपे बजाकर उन्हें जगाया।
किसानों का कहना था कि किसान सभा ने आंदोलन के अलग-अलग चरण में सरकार को जगाने का प्रयास किया है। लेकिन अभी तक किसानों की मांगों पर सरकार की अनदेखी से किसानों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। इसलिए किसान सभा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इलाके के किसान जिला कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुए वहां रात 9:00 बजे एसपी और कलक्टर के आवास पर पींपे लेकर पहुंचें। किसानों ने पींपे बजाकर उनकों नींद से जगाने का प्रयास किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग