Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गर्भवती महिलाओं व शिशुओं का टीकाकरण याद रखेगा यू-विन पोर्टल

गर्भवती महिलाओं व शिशुओं का टीकाकरण याद रखेगा यू-विन पोर्टल

अगस्त माह का मिशन इंद्रधनुष अभियान होगा यू-विन पोर्टल पर
पोर्टल पर एंट्री के लिये शनिवार को प्रशिक्षण आयोजित
चूरू। चिकित्सा विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिये किये जाने वाले टीकाकरण की एंट्री अब यू-विन पोर्टल पर होगी। यू-विन पोर्टल कोविड पोर्टल की तरह काम करेगा। शनिवार को जिला नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र, में यू-विन पोर्टल प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
आरसीएचओ डाॅ. विश्वास मथुरिया ने बताया कि यू-विन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की एंट्री आधार कार्ड के नम्बर से की जाएगी तथा शिशुओं के टीकाकरण की एंट्री माता-पिता के आधार कार्ड नम्बर से होगी। जिससे गर्भवती महिला व शिशु का देश में कहीं पर भी टीकाकरण होने पर इस यू-विन पोर्टल पर एंट्री हो सकेगी। पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण की सूचना हर जगह उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि यू-विन पोर्टल पर एंट्री ऑनलाइन होने से ममता कार्ड व टीकाकरण कार्ड की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि आगामी अगस्त माह में बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिये शुरू होने वाले मिशन इंद्रधनुष अभियान की सभी एंट्री यू-विन पोर्टल पर ही होगी। इसके लिए प्रशिक्षण में सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी का अपने- अपने क्षेत्रों का हेड काउंट सर्वे करवाकर निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट बनाकर समय पर भिजवाने के निर्देश दिये गये है। प्रशिक्षण में सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं बीपीएम, बीएनओ, सूचना सहायक एवं पीएचएस को यू-विन पोर्टल का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डाॅ.सुशील गौतम, यूएनडीपी के योगेश शर्मा, डॉ. अशोक चैधरी, डीपीएम संग्राम सिंह राठौड़ तथा हनुमान प्रसाद शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के अधीक्षक कुलदीप सिंह महरोक एवं जिला वैक्सीन स्टोर प्रभारी रोहिताश, बाल किशन सैनी, हेमराज शर्मा, संदीप कुमार एवं महेंद्र गोपाल शर्मा मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग