Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्रामीण व शहरी ओलंपिक दस जुलाई से होगा शुरू, ग्रामीण से 23 हजार व शहरी से 4500 सहित 27500 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन,2235 टीमों का हुआ गठन

ग्रामीण व शहरी ओलंपिक दस जुलाई से होगा शुरू, ग्रामीण से 23 हजार व शहरी से 4500 सहित 27500 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन,2235 टीमों का हुआ गठन

सरदारशहर। क्षेत्र में राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेल 10 जुलाई से प्रारंभ होंगे। इसमें शहरी व ग्रामीण ब्लॉक से हजारों की संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेलों की पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछली बार हुए ग्रामीण ओलंपिक की तरह इस बार भी खिलाड़ियों में जोरदार जोश दिखाई दे रहा है। ओलंपिक खेल प्रभारी अशोक गौड़ ने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लिए अभी तक 27500 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से 23 हजार व शहरी से 4500 खिलाड़ी शामिल है। इन खेलों के लिए 2235 टीमों का गठन हुआ है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से 1775 टीम व शहरी क्षेत्र से 460 टीमें शामिल है। यह प्रक्रिया अभी तक जारी है। ऐसे में खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। गौरतलब है कि इस खेल में कोई आयु सीमा निधारित नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर रेफरियों की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं खेल मैदानों का चयन तथा ग्राम पंचायत और क्लस्टर वार किट खरीद का काम भी पूर्ण हो चुका है। जिसको लेकर बुधवार को पंचायत समिति के सभागार हॉल में एसडीएम बिजेंद्रसिंह की अध्यक्षता में ओलंपिक खेल प्रभारी अशोक गौड़, तहसीलदार कमलेशसिंह मेहरिया, बीडीओ जगदीश व्यास, एसीबीईओ बाबूलाल शास्त्री, आरपी राकेश किलानिया, रामकुमार स्वामी आदि ने 10 जुलाई को होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारियों के बारे में बैठक लेकर चर्चा की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट