Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Haryana News
Haryana News

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में आज सरकार द्वारा एचसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने को लेकर लेटर जारी किया गया है। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए HCS अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर जारी किए नोटिस के अनुसार सिरसा के सिटी मजिस्ट्रेट एचसीएस अधिकारी अजय सिंह को जिला परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अजय सिंह को सचिव, RTA सिरसा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

एचसीएस गौरव गुप्ता को मिली फतेहाबाद जिला परिवहन की जिम्मेदारी

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से आज एचसीएस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों को लेकर जारी किए गए नोटिस के अनुसार फतेहाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट एचसीएस अधिकारी गौरव गुप्ता को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा गौरव गुप्ता को सचिव, RTA फतेहाबाद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट रोहित कुमार को हिसार जिले के परिवहन अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग