Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिजली की समस्या के समाधान की मांग, ग्रामीणों ने बिजली विभाग अधिकारी को दिया ज्ञापन

बिजली की समस्या के समाधान की मांग, ग्रामीणों ने बिजली विभाग अधिकारी को दिया ज्ञापन

सरदारशहर। तहसील के गांव सारसर के ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता विक्रम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण विद्युत विभाग कार्यालय में गांव की बिजली की समस्या के समाधान की मांग को लेकर बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस देहात सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि गांव सारसर की विद्युत संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर हम ग्रामीण यहां विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिले हैं। इससे पहले हमने विधायक अनिल शर्मा से मुलाकात कर हमारी समस्याओं से अवगत करवाया हैं। विधायक ने हमें विद्युत संबंधी हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलने को कहा जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से मिले हैं। विद्युत विभाग के एक्सईएन ने हमें एस्टीमेंट बनाकर विधायक महोदय को देने के लिए बोला है। साथ ही समस्या का 10 दिन के अंदर निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से विद्युत संबंधी कई समस्याओं से गांव के लोग परेशान हैं। इस दौरान दत्ताराम सारण, नंदराम प्रजापत, रामोतार माली, सांवरमल सारण, गोपाल राम सुथार, नंद राम सारण, डालूराम सारण, देवीलाल सुथार, जुगल सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट