Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लंबे समय से कार्यरत चिकित्साकर्मियों के स्थानान्तरण की मांग 

लंबे समय से कार्यरत चिकित्साकर्मियों के स्थानान्तरण की मांग 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल और फतेहपुरिया अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को लेकर काफी विवाद चल रहा है। ऐसे में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक, पार्षद मनोज पारीक के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर तीन साल से अधिक समय से यहां कार्यरत चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों के स्टाफ को चूरू जिले से बाहर स्थानान्तरित करने की मांग की गई है। मुख्य सचिव राजस्थान और चुनाव आयुक्त राजस्थान के नाम दिये गये ज्ञापन में बताया गया है कि आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है। इसलिए निर्वाचन विभाग के निर्देशों की पालना में 3 साल से लंबे समय से सुजानगढ़ में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों का स्थानान्तरण कर जनहित सुनिश्चित किया जावे। ज्ञापन सौंपने से पहले प्रदर्शन किया गया, जिसमें बगड़िया अस्पताल के पीएमओ को हटाने सम्बंधी नारे लगाये गये। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता विश्वदीपक काछवाल, हिमांशु भाटी, सहकारी समिति सदस्य हंसराज नायक, महेश जोशी, राजा सामरिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट