Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गांव गालड़ में बसपा का शक्ति प्रदर्शन,सैकड़ों लोगों ने थामा बसपा दामन

गांव गालड़ में बसपा का शक्ति प्रदर्शन,सैकड़ों लोगों ने थामा बसपा दामन

बिजली,पानी,सड़क,फसल बीमा व नहर के मुद्दे पर कांग्रेस व बीजेपी ने जनता से किया धोखा : न्याँगली

सादुलपुर : विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर आजकल राजनीतिक सरगर्मी का केंद्र बना हुआ है | बसपा प्रदेश महासचिव व निवर्तमान विधायक मनोज न्याँगली द्वारा पिछले दो महीने से किए जा रहे पंचायत स्तरीय जन-संवाद कार्यक्रम इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं | इन जन-संवाद कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ ने दोनों बड़ी पार्टियों - कांग्रेस तथा बीजेपी को चिंता में डाल दिया है | अनेकों पंचायतों में जन-संवाद कर चुके न्याँगली ने कल सादुलपुर के उत्तरी छोर पर स्थित अंतिम पंचायत गालड़ में बड़े जनसमूह के साथ जन-संवाद किया | धानोठी तिराहे से गालड़ तक बाइक-रैली के रूप में बसपा कार्यकर्ताओं उनकी अगवानी की |शोभाचंद पंवार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस व बीजेपी छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया | पूर्व विधायक न्याँगली ने माल्यार्पण कर उनको पार्टी में शामिल किया | इस अवसर पर ताम्बाखेड़ी पंचायत के सरपंच बलबीर मेहरा, पूर्व सरपंच सुरेश पूनिया,रामसरा पंचायत के पूर्व सरपंच बृजलाल शर्मा सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल थे | सभा को एडवोकेट हरदीपसिंह सुंदरिया,मुकेश पंवार,बलजीत झाझड़िया,इंद्रसिंह मांझु,आत्म बेरवाल,मुकेश देवर्थ सहित बसपा के अनेक पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया |
पूर्व विधायक मनोज न्याँगली ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान की सत्ताधारी कोंग्रेसी विधायिका तथा केंद्र में सत्तासीन बीजेपी के सांसद ने झूठे वादे बिजली,पानी,नहर, सड़क व बीमा क्लेम के मामले में जनता से धोखा किया है | बसपा ने साढ़े चार साल तक सादुलपुर में सजग विपक्ष की भूमिका निभाकर सत्ता के नेताओं की नींद उड़ा रखी है,विधायिका व सांसद की झूठ उजागर हो रही है | जनता इनके कुशासन से तंग आ चुकी है | इस अवसर पर गालड़ पंचायत से ओमप्रकाश मेहरा,दलबीर पवार,विजय सिंह सिंवर,विनोद लेगा,रामसिंह कचौरिया,गोपीराम सिहाग,धर्मपाल पटीर,अमरसिंह कचौरिया,चिरंजीलाल,मंगल ठेकेदार,सुभाष दूनीराम कचौरिया,हरि प्रजापत,सुभाष सांसी,जेपी गढ़वाल,जीत बैरवाल,पवन राजपूत सहित सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण व आमों से तोलकर पूर्व विधायक न्याँगली को समर्थन दिया |

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट