Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर जाकर सरकार से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जयपुर जाकर सरकार से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल


सुजानगढ़ (नि.सं.)। जनहित संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन उपखंड कार्यालय के सामने चल रहे धरने के 530 वें दिन किया गया। मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जयपुर जाकर मोर्चे का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार से फिर सुजानगढ़ या सुजला क्षेत्र को जिला बनाये जाने की मांग रखेगा, ताकि इस बार हमारा क्षेत्र इस गौरव से वंचित न रहे। कॉमरेड रामनारायण रूलाणिया ने बताया कि इस हेतु क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधा जा रहा है, ताकि उनके नेतृत्व में ये मुलाकात की जावे, ताकि सरकार पर काफी दबाव बनाया जा सके। एडवोकेट महेंद्र गुलेरिया ने कहा कि इस हेतु सुजानगढ़, लाडनू के विधायकों से संपर्क होना चाहिए। बैठक के दौरान पार्षद सिराज खान कायमखानी, गुरूदेव गोदारा, एडवोकेट गंगाधर मूंड, रामनारायण रुलानिया, आजाद खान, राजकुमार गोदारा, पूनमचंद भार्गव, पवन पारीक, जगदेव बेड़ा, कॉमरेड रामनारायण रुलानिया, जेठाराम जाट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट