Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

93वें दिन भी सुजला जिला बनाने के लिए धरना-प्रदर्शन जारी...

93वें दिन भी सुजला जिला बनाने के लिए धरना-प्रदर्शन जारी...


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजला महासत्याग्रह द्वारा स्थानीय गांधी चौक सभा मंच पर 93 दिनों से सुजला जिला बनाने के लिए चल रहा धरना-प्रदर्शन विधाप्रकाश बागरेचा व विजय कुमार खेतान के नेतृत्व में जारी रहा। सुजला महासत्याग्रह के संयोजक श्रीराम भामा ने बताया कि सुजला जिला बनाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से समय चाहा गया है। समय मिलते ही महासत्याग्रहियों के साथी जयपुर कूच करेंगें। सर्व समाज संघ के एडवोकेट तिलोक मेघवाल ने कहा कि सुजला जिले का मुद्दा पोलिंग स्तर पर मजबूत करना पड़ेगा। भगवती भामा ने मुख्यमंत्री जी आगे आओ, सुजला क्षेत्र को जिला बनाओ सा.. के गगनभेदी नारे लगवाए। अशोक कुमार टाक, दीनदयाल सैन, यूसुफ गौरी, राजकुमार नाई, मंगतू अली घोसी, ओमप्रकाश स्वामी, मोहित प्रजापत, गोपाल राम, असलम खिलजी, राजू सैन, हाजी हाकम अली, रूपाराम सांसी, विजय माली, रवि माली, रमेश सिंघी, मनोज जोशी, वकार गौरी सहित बड़ी संख्या में धरनार्थी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट