Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाइक और तेल से भरे टैंकर की जबरदस्त भीड़ में बाइक सवार 1 की मौत, 1 हुआ घायल, पुलिस ने करवाया मृतक के शव का पोस्टमार्टम

बाइक और तेल से भरे टैंकर की जबरदस्त भीड़ में बाइक सवार 1 की मौत, 1 हुआ घायल, पुलिस ने करवाया मृतक के शव का पोस्टमार्टम

सरदारशहर। तहसील के बीकमसरा गांव के पास रविवार को तेल से भरे टैंकर और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार एक जने की मौत हो गई व बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे एसआई गिरधारी सिंह ने निजी वाहन की सहायता से मृतक के शव और घायल को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया और घायल का इलाज कर उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। एसआई गिरधारीसिंह ने बताया कि रामसीसर चेनाणिया निवासी दिलीप पुत्र कालूराम नायक ने रिपोर्ट दी है कि मैं मेरी मोटरसाइकिल लेकर रामसीसर चेनाणिया से मजदूरी करने के लिए सरदारशहर आने लगा तो मेरे गांव का ही मेरे परिवार का मंगतूराम पुत्र प्रभुराम नायक उम्र 34 साल मेरी मोटरसाइकिल के पीछे बैठ गया। हम दोनों प्रतिदिन गांव से सरदारशहर मजदूरी करने के लिए आते हैं। हम दोनों गांव से सरदारशहर के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर रवाना हुए थे। मैं मोटरसाइकिल चला रहा था ओर मंगतूराम मेरे पीछे बैठा था। बीकमसरा गांव की गौशाला के पास पहुंचे तो अचानक सामने से आ रहे तेल से भरे टैंकर के ड्राइवर ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए सामने से मेरी मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। जिससे मैं उछलकर दूर गिर गया और मेरा साथी मंगतूराम ट्रक के टायर के नीचे आ गया और मंगतूराम की पीठ पर ट्रक का टायर निकलने से मंगतूराम की मौके पर ही मौत हो गई तथा मेरे टक्कर लगने से मेरे सिर, आंख व शरीर पर चोट आई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग व मेरा भाई गिरधारी व सरपंच परमेश्वर आदि आ गए। वहीं पुलिस ने तेल टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद तेल टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं आपको बता दें कि मृतक मंगतूराम चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मंगतूराम के दो लड़के व तीन लड़कियां हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट