Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वरलाल डूडी का जन्मदिवस मनाया,  वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वरलाल डूडी का जन्मदिवस मनाया,  वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया सम्मान


चूरू। जिला मुख्यालय स्थित तेजा भवन में राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वरलाल डूडी के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा ने कहा कि डूडी ने सड़क पर संघर्ष किया है और आमजन से जुड़ाव रखते हुए पूर्व में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया है। डूडी ने बहुत ही सौम्यता से धरातल पर रहकर हमेशा किसान और मजदूर वर्ग का नेतृत्व करते हुए किसान हित में संघर्ष किया है।
उन्होंने कहा कि डूडी और मैंने एक साथ राजनीतिक सफर की शुरूआत की। उनका सरल व सहज स्वभाव पूरे राजस्थान में उनकी अलग पहचान रखता है।
सातड़ा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने देश को खोखला करने का काम किया है। केन्द्र सरकार विकास की बात पर अनर्गल बातें बनाकर जनता को बहकाने का काम कर रही है।

समारोह में राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा कि आज राजस्थान में वर्तमान कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों की पूरे विश्व भर में चर्चा है। सरकार ने अभूतपूर्व पहल कर आम आदमी के हित में राहत पहुंचाई है। एक तरफ चूरू में भाजपा के पिछले 35 वर्षों के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुए। भाजपा के नेताओं ने सिर्फ जनता को मूर्ख बनाने का काम किया है। जिले में विकास कार्यों को लेकर कोई चर्चा नहीं करते बल्कि सिर्फ व्यक्तिगत हितों की सुरक्षा में लगे रहते हैं। विकास के नाम पर इनके पास कोई मुद्दा नहीं है, केवल थोथे भाषण और घोषणाएं कर जिले को खोखला करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर लाल डूडी धरातल से जुड़े हुए बहुत ही सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी हैं। किसानों व ग्रामीण इलाकों से जुड़ाव और स्नेहिल स्वभाव आम आदमी के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है। राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने कहा कि राजनेताओं को प्रत्येक स्थिति को स्वीकार करते हुए हार-जीत के बाद आमजन से जुड़ाव रखना चाहिए।

इस अवसर पर अतिथियों ने चिमनाराम कालेर, प्रतापसिंह राठौड़, सुखाराम घिंटाला, हरदत खाखल, महेन्द्र सिहाग, सोयल डीके, जंगशेर खान, आरिफ पीथीसर, सलेमुद्दीन गिरदावर, किशन बाबल, विद्याधर मेघवाल, राजेन्द्र कल्ला, अमरसिंह दनेवा, नानकराम डूडी सहित सैंकड़ों वरिष्ठ कांग्रेसजनों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
समारोह में रियाजत खान, रमजान खान, अबरार खान, हेमन्त सिहाग, लालचंद सैनी, पवन सैनी, विजेन्द्र नायक, कालूराम महर्षि, रामेश्वरलाल हुड्डा, नारायण सिहाग, संदीप पांडिया, हरफूल भाम्भू, सद्दाम हुसैन, मजीद राणासर, रामचंद्र सुण्डा, सत्यनारायण बाकोलिया, केशरदेव गुरी, रफीक कुरैशी, बीरबल नोखवाल, रणजीत श्योराण, चंदगीराम दूत, शंकर नेहरा, जयप्रकाश सातड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महावीर नेहरा ने किया। विकास मील ने आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट