Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

तारानगर

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर क्षेत्र के देवबन्द में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध रासूका की कार्यवाही की मांग को लेकर तारानगर के अम्बेडकर समाज सेवा समिति, डॉ. बी आर अम्बेडकर युवादल व सामाजिक न्याय संघ के लोगों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम उपखंड कार्यालय में ज्ञापन दिया। समाज के लोगों ने चंद्रशेखर आजाद को गृह मंत्रालय से स्पेशल जेड सुरक्षा उपलब्ध करवाने, उक्त मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चला कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की भी मांग की है। इस मोके पर प्रकाश मेघवाल, प्रताप, नरसी मिठड़ी, झींडूराम, जेठाराम, काशीराम, सुरेश, धर्मेंद्र, मीरा, राजेंद्र, बिरुराम, इंद्राज, दिलबाग़, देवकरण, मनीराम, महेन्द्र, सोनू, परमेश्वरी, ताराचंद सहित काफ़ी महिला पुरुष उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट