Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजानगढ़ को जिला बनाने के लिए सालासर में प्रदर्शन, उप तहसील का किया घेराव, जिला नहीं बनाने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी

सुजानगढ़ को जिला बनाने के लिए सालासर में प्रदर्शन, उप तहसील का किया घेराव, जिला नहीं बनाने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी

सालासर सुजानगढ़ को जिले के लिए 526 दिनों से संघर्ष कर रहे जनहित संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को सालासर में प्रदर्शन करते हुए उप तहसील का घेराव किया। दर्जनों भर कार्यकर्ताओं ने जिला बनाने को लेकर जोरदार नारेबाजी की और नायब तहसीलदार हेतराम सारण को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रामकुमार मेघवाल ने कहा कि अब जिले के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोर्चा के प्रदर्शन को देखते हुए सालासर में सीएम का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। कॉमरेड रामनारायण रुलानिया ने कहा कि अगर अब भी सुजानगढ़ या सुजला को जिला नहीं बनाया गया तो चुनावों में कांग्रेस को भारी विरोध झेलना पड़ेगा। शिक्षक नेता गुरुदेव गोदारा ने सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि क्षेत्र के जनमानस के मन में अब एकमात्र मुद्दा जिले का है। एडवोकेट बनवारीलाल बिजारनिया ने कहा कि जल्दी ही जिला आन्दोलन को लेकर उग्र रणनीति बनाई जाएगी। कॉमरेड दीनदयाल गुलेरिया, पीथाराम ज्याणी, ओमप्रकाश डूडी, शिवकरण गोदारा, रामकुमार ढिढारिया, गौरीशंकर ढिढारिया, मुकेश मुरडाकिया, किशनलाल छरंग ने भी सम्बोधित किया। ज्ञापन में क्रॉप कटिंग के आधार पर किसान भाइयों को बीमा के लिए मिले कोऑपरेटिव सोसाइटी में सभी किसान भाइयों को लोन मिले सालासर व आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो सालासर में जगह-जगह बनी अवैध पार्किंग पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो सालासर मंदिर परिसर के आसपास के क्षेत्रों में बने अवैध निर्माण पर कार्रवाई होइस दौरान मदन सिंह फौजी, पूर्व सरपंच महेंद्र ढुकिया रतनलाल ढाका, पवन भोजक, गंगाधर मूंड, लियाकत खान, मुमताज काजी, खड़कदास स्वामी, मग्गाराम मंडिया, लक्ष्मण डूकिया, राकेश गुलेरिया, राजू ढाका, पवन पारीक, कालूराम बिजारनिया, जाफर खान, सीताराम प्रजापत, टीकूराम ढाका, पन्नालाल प्रजापत, अनिल डूकिया, मुकेश गोदारा आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट