Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोटरी क्लब के भवन का लोकार्पण

रोटरी क्लब के भवन का लोकार्पण

सरदारशहर। शहर में रोटरी क्लब द्वारा निर्मित रोटरी भवन का लोकार्पण रोटरी जिला 3053 के प्रान्तपाल राजेश चूरा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रान्तपाल चूरा ने कहा कि रोटरी सेवा, मैत्री व भाईचारे का संगठन है। रोटरी ने सेवा के नये नये आयाम स्थापित कर समाज में अग्रणी भूमिका बनाई है। इस अवसर पर पीडीजी अरुण प्रकाश गुप्ता, डीजीई पवन खण्डेलवाल, डीजीएनडी निशा शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुषमा पींचा, रोटरी अध्यक्ष जब्बर मल दूगड़ ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एजी मुकेश सैनी, सचिव विकास लढ़िया, डॉ अशोक गुप्ता, दीनदयाल भोजक, सुबोध सेठिया, हरिप्रसाद जांगिड़, अलवर से ललित वर्मा, दिनेश, अजमेर से मीना भाटिया, डॉ अनिल भाकर, विकास लखोटिया, संजय सैनी, अशोक भोजक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषिकुल के बह्मचारियों ने वैदिक मंगलाचरण से किया एवं संचालन राजकुमार तिवाड़ी ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट