Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जियो 5G सर्विसेज लॉन्च । 

जियो 5G सर्विसेज लॉन्च । 

रतनगढ़। बुधवार को जियो ने शहर में स्तिथ जियो कार्यालय में अपनी 5G सर्विसेज लॉन्च की। जहां मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ स्टेट ज्वाइंट कार्डिनेटर रामवीर सिंह राईका, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष बजरंग लाल प्रजापत, युवा कांग्रेस नेता संदीप सिंह भोजासर, जिओ डिस्ट्रीब्यूटर गजेंद्र सिंह राठौड़, ललित सिंह शेखावत सुजानगढ़ व जेसीएम विकास गर्ग उपस्थित रहें। विकास गर्ग ने बताया कि सभी शहरी क्षेत्रों में 5G सर्विसेज शुरू कर दी गई है,आगामी दिवस में ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू कर दी जाएगी, डिस्ट्रीब्यूटर ललित सिंह शेखावत ने कहा कि माय जिओ एप्लीकेशन में जाकर 5G डाटा का चयन करना पड़ेगा व अपने फोन में 5G नेटवर्क का सिलेक्शन करना होगा जिससे उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिलेगी। इससे पहले जिओ 5G द्वारा बाइक रैली का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह राठौड़, नंदू स्वामी, मनीष आचार्य, शंभू प्रजापत, नंदकिशोर स्वामी, सनी, मुबारिक खान, सुरेंद्र प्रजापत, निर्मल शर्मा, विनोद शर्मा जेपीएल वासिद पठान, कमल प्रजापत, गणेश हलवाई सहित अनेक गणमान्य जन मौके पर उपस्थित थे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट