Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

10 मिनट में बोलेरो कैंपर हो गई चोरी 

10 मिनट में बोलेरो कैंपर हो गई चोरी 


सुजानगढ़ (अमित प्रजापत)। चोरी की घटनाएं शहर में बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय प्रगति नगर में रात को घर के बाहर खड़ी बोलेरो कैंपर गाड़ी महज दस मिनट में चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कन्हैयालाल पुत्र बिड़दाराम कस्वां निवासी लोढ़सर ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि 25 जून की रात को मैं प्रगति नगर स्थित मेरे जीजाजी के घर के सामने बोलेरो कैंपर खड़ी करके जीजाजी के घर में ही रूका हुआ था। दिनांक 26 जून को सुबह उठा, तो मेरी बोलेरो कैंपर गली में नहीं मिली। बाद में सीसीटवी चैक करने पर पता चला कि एक अज्ञात युवक बाईक लेकर आया और बाईक को चाबी सहित वहीं छोड़कर बोलेरो कैंपर बैक करके चोरी कर ले गया। दूसरी ओर मौके पर जाकर पता करने पर पाया गया कि चोर द्वारा छोड़ी गई बाईक, इस घटना के मात्र दो घंटे पहले दो गली पिछे से ही चुराई गई थी। रात को दो बजकर 55 मिनट पर आता है और 3 बजकर दस मिनट पर गाड़ी सहित गली से निकल जाता है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट